जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज जम्मू के हस्तक्षेप और जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग से मुलाकात के बाद जम्मू शहर में शुक्रवार रात नौ बजे तक दुकानें खुली रहीं।
अरुण गुप्ता का कहना है कि शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग और एसएसपी से उन्होंने मुलाकात कर जम्मू शहर में दुकानदारों को शुक्रवार रात नौ बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति देने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि डीसी और एसएसपी को आश्वासन दिया गया कि शनिवार और रविवार को गैर आवश्यक पदार्थों की दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि शादियों के सीजन को देखते हुए जिला उपायुक्त से आग्रह किया गया कि शादियों वाले घरों को पाबंदियों के नाम पर परेशान न किया जाए।