फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 42 नए मामले मिले, 148 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कोरोना के 42 नए मामले मिले हैं। इनमें जम्मू संभाग में 22 और कश्मीर संभाग में बीस शामिल हैं। वहीं 148 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 682 हो गई है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर नए मामलों की बात करें, तो जम्मू जिले में 11, उधमपुर में दो, डोडा में तीन, कठुआ में दो, पुंछ में तीन, रामबन में एक नया मामला रिपोर्ट हुआ है। कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर में छह, बारामुला में छह, बडगाम में तीन, कुपवाड़ा में दो, बांदीपोरा में एक, कुलगाम में दो मामले सामने आए हैं।
आठ जिलों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इनमें राजोरी, सांबा, किश्तवाड़ और रियासी जिला जम्मू संभाग में हैं और कश्मीर संभाग के चार जिलों में पुलवामा, अनंतनाग, गांदरबल और शोपियां में कोई नया मामला नहीं आया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 45378 कोविड टेस्ट किए गए। इनमें से 42 लोगों की रिपोर्ट ही पाजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें