फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update Jammu Kashmir:प्रदेश में 458 संक्रमित, तीन की मौत, सिर्फ 182 लोग ही अस्पताल में भर्ती 

Sun, 13 Feb 2022 10:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट जारी है। सभी जिलों में दैनिक संक्रमित मामले 100 से कम मिल रहे ह्रैं। इससे प्रशासन को राहत मिली है। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर धीमी पड़ती जा रही है। प्रदेश में शनिवार को 458 नए संक्रमित मिले। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में तीन संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जिसमें जम्मू संभाग से दो मौतें हुई हैं। प्रदेश में मौजूदा 5038 समर्पित कोविड बिस्तरों पर 182 मरीज ही भर्ती हैं, जबकि अन्य मरीज होम आइसोलेशन पर हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में 6255 सक्रिय मामले हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 2594 मामले हैं। जम्मू कश्मीर के सभी बीस जिलों में दैनिक संक्रमित मामले प्रत्येक में 100 से कम आ गए हैं।  कोरोना संक्रमण दर घटने से प्रदेश प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

जिला जम्मू में शनिवार को 12 यात्रियों समेत 88 संक्रमित मामले मिले। जिले में वर्तमान में 1116 सक्रिय मामले हैं, लेकिन प्रदेश में सर्वाधिक इसी जिले में 1222 लोगों की कोविड से मौत हुई है। राजधानी श्रीनगर में 80 नए संक्रमित मामले मिले हैं। डोडा में 65, उधमपुर में 26, कुपवाड़ा में 45 संक्रमित मामले मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें