फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

corona cases: जम्मू-कश्मीर में फिर बढ़ने लगा कोरोना, प्रभावित इलाकों में माइक्रो कंटनमेंट और कर्फ्यू लगाने की तैयारी  

Sun, 14 Nov 2021 04:11 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रभावी तरीके से परीक्षण, संपर्क, उपचार, कोविड उपयुक्त व्यवहार, टीकाकरण और माइक्रो कंटेनमेंट जोन की रणनीति पर काम करने को कहा है। 
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) पर सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। कहा, इसके लिए कोविड प्रबंधन में बदलाव लाए जाएं। मामले बढ़ने की सूरत में प्रभावित इलाकों में कोरोना कर्फ्यू लगाने का प्रावधान होगा। तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रभावी तरीके से परीक्षण, संपर्क, उपचार, कोविड उपयुक्त व्यवहार, टीकाकरण और माइक्रो कंटेनमेंट जोन की रणनीति पर काम किया जाए।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में कोविड संक्रमण मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उपराज्यपाल ने जिला उपायुक्त, एसपी और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर में कोविड प्रबंधन की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने कहा कि मौजूदा समय में जरूरी हो गया है कि सीएबी का सख्ती से पालन करवाना सुनिश्चित बनाया जाए। खासतौर पर कश्मीर के प्रभावित जिलों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि पिछली कोविड लहर के दौरान भी कश्मीर के कुछ जिलों से संक्रमण का प्रसार बढ़कर पूरे प्रदेश में फैला। संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने की जरूरत है। उपराज्यपाल ने कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जागरूकता बढ़ाने को सूचना शिक्षा संचार (आईईसी) गतिविधियों के साथ परीक्षण और नमूने बढ़ाए जाएं। प्रदेश में निर्धारित अवधि पूरी कर चुके लोगों को जल्द दूसरी कोविड टीकाकरण की खुराक दी जाए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि बडगाम, पुलवामा और बांदीपोरा ने दूसरी खुराक के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। टीकाकरण के लिए प्रदेश में पर्याप्त खुराक उपलब्ध हैं।  इसके साथ डीसी और स्वास्थ्य अधिकारी डेंगू को रोकने के लिए निवारक उपायों को तेज करने और नागरिक निकायों के साथ समन्वय में काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें