सांबा। कोरोना संक्रमितों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार व रविवार को दो दिन में 140 मामले सामने आए हैं। दो दिन से अधिक मामले विजयपुर के आसपास के क्षेत्रों से हैं। जहां शनिवार को 55 मामले सामने आए थे। वहीं बाड़ी ब्राह्मणा से 29, सुंब, सीमावर्ती गांव बैनगलाड, पहाड़ी ब्लॉक सुंब से चार मामले, रामगढ़, नंदपुर व सीमावर्ती क्षेत्र के बीएसएफ जवान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से पहले से ही जिले के सुपवाल व बाड़ी ब्राह्मणा में कोविड केयर केंद्र बना दिए गए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर उक्त केंद्रों का लाभ लिया जा सके। संवाद
संक्रमण दर में बढ़ोतरी, 15 में ही मिले छह संक्रमित
अरनिया। क्षेत्र में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा उप चिकित्सा केंद्र में रविवार को शिविर लगाकर 15 लोगों के नमूने लिए गए, जिनमें से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसी के साथ ही यहां तीसरी लहर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता हुआ 53 तक पहुंच गया। वहीं तीनों लहर में अभी तक यह सबसे अधिक दर पाई गई है।
डॉक्टर रोहित के अनुसार मात्र पंद्रह लोगों की जांच में छह का संक्रमित मिलना कोविड-19 की दर में बढ़ोतरी तो जरूर मानी जा रही है। इसे इत्तेफाक भी कहा जा सकता। इसीलिए चिंता की कोई बात नहीं मात्र कोविड-19 की एसओपी का कड़ाई से पालन करते रहें। संवाद