अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिन मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं किसानों को फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नाममात्र रही। दुकानें बंद होने पर बाजार सूने रहे। क्षेत्र में एक माह से हो रही बारिश से किसान चिंतित हैं। किसान सोहन लाल बताया कि गेहूं की फसल में पानी में रहने पर फसल नुकसान होने की कारगर पर आ गई है। संवाद