सांबा। जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पहले बाड़ी ब्राह्मणा, पुरमंडल, कस्बा के वार्ड-11, संगबाली मंडी के बाद अब नानक चक को भी हॉट स्पॉट जोन बनाया गया है। जिले के नानक चक में कोरोना संक्रमित आने से प्रशासन ने गांव को हॉट स्पॉट जोन बना दिया है।
एडीसी सूरम चंद शर्मा ने एक आदेश जारी कर सारे मोहल्ले को हॉट स्पॉट जोन बनाने के निर्देश जारी किए। सरकारी हाई स्कूल वलोढ के शिक्षक सतपाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं शिक्षक रंकु शर्मा को भी उनके साथ तैनात किया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश जारी किए गए कि वह संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की पहचान करें व घर-घर जाकर सैंपलिंग करें। उन्होंने संबंधित तहसीलदार व थाना प्रभारी को भी निर्देश जारी किए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में सौ प्रतिशत सैंपलिंग की गई है। कोविड-19 की एसओपी की पूरी तरह से पालना करने को कहा गया है।