फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगलवार को उपजिले में तीन कोरोना पाँजिटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुुुरा। उपजिले में मंगलवार को 270 लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें से तीन लोगों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। दो माह बाद तीन लोगों के पॉजिटिव आने पर लोगों की चिंताएं बढ़ गईं।
विज्ञापन

समाजसेवी रमेश कुमार का कहना है कि इस समय लोग बाजार में बिना मास्क दिखने पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि जो तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। उसमें मीरां साहिब क्षेत्र से दो व आरएस पुरा से एक शामिल है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें से 270 लोगों के टेस्ट कराए। तहसीलदार गनदीप कुमार का कहना है कि लोगों को सरकार की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। अगर लोग इसका पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें