फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार पकड़ रहा कोरोना: कश्मीर में मिले 141 नए संक्रमित, जम्मू जिले में डेंगू का डंक भी जारी

Fri, 12 Nov 2021 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में कोविड संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। गुरुवार को नए 177 संक्रमित मामले मिले, जो पिछले कई माह बाद आए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस, फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। प्रदेश में गुरुवार को नए 177 संक्रमित मामले मिले, जो पिछले कई माह बाद आए हैं। इसमें कश्मीर संभाग से 141 मामले हैं। राजधानी श्रीनगरमें सर्वाधिक मामलों के आने का सिलसिला जारी है। यहां सर्वाधिक 63 मामले मिले हैं, चिंता यह है कि इनमें 59 स्थानीय स्तर के मामले हैं।

विज्ञापन


रियासी जिला में भी संक्रमण का प्रसार बढ़ा है, यहां 13 यात्रियों सहित 16 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1311 पहुंच गया है। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। कश्मीर में बारामुला भी लगातार प्रभावित है, यहां स्थानीय स्तर के 34 संक्रमित मामले मिले हैं।
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद-370 हटने का फायदा: जम्मू संभाग में उद्योगों के लिए 800 निवेशकों ने मांगी जमीन
विज्ञापन


इसी तरह बडगाम में 17 मामले मिले। जिला जम्मू में 6 संक्रमित मिले हैं। जिला किश्तवाड़, राजोरी, शोपियां में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। एकमात्र जिला किश्तवाड़ कोविड मुक्त चल रहा है। इस बीच प्रदेश में 96 कोविड संक्रमित मरीज रिकवर हुए, जिसमें कश्मीर संभाग से 78 मरीज हैं।

 

विज्ञापन

जम्मू जिले में डेंगू के 42 नए मामले

जम्मू जिले में डेंगू का डंक जारी है। यहां गुरुवार को 42 नए डेंगू के मामले मिले, जिससे कुल आंकड़ा 761 तक पहुंच गया है। पिछले कई सालों की तुलना में रिकॉर्ड डेंगू के मामले मिल चुके हैं। इसी तरह कठुआ में डेंगू मामलों का आंकड़ा 229 और सांबा में एक नए मामले के साथ 99 मामले मिल चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1289 डेंगू के मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें