फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में दूसरे दिन भी कोविड से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजधानी श्रीनगर में पाबंदियां लगाने के बावजूद कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। कश्मीर में दूसरे दिन भी दो लोगों की कोविड संक्रमण से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई। पिछले दो दिन में यहां पांच मौतें हो चुकी हैं। इस बीच प्रदेश में 138 संक्रमित मामले मिले, जिसमें श्रीनगर में सर्वाधिक 59 मामले हैं। चिंता यह है कि इनमें 57 मामले स्थानीय स्तर के हैं। रियासी में 11 यात्रियों समेत 14 लोग संक्रमित मिले हैं। त्योहारी सीजन के बीतने के साथ संक्रमण का प्रसार बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

प्रदेश में श्रीनगर में सबसे अधिक 597 सक्रिय मामले हैं। श्रीनगर के कई इलाकों में कोविड पाबंदियां लगाई गई हैं। बारामुला में 155, बडगाम में 95 और कुपवाड़ा में 40 सक्रिय मामले हैं। बारामुला में 14, बडगाम में 16 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू में 8 लोग संक्रमित पाए गए। जिला रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, राजोरी, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। किश्तवाड़ कोविड मुक्त चल रहा है। जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1199 पहुंच गया है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1041 मामले हैं। प्रदेश में अब तक 4445 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें