फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल और 35 छात्राओं समेत प्रदेश में 102 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ में प्रिंसिपल सहित 35 छात्राएं संक्रमित
विज्ञापन

सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मंडी पांच दिन के लिए बंद
प्रदेश में 102 संक्रमित, श्रीनगर से 41 मामले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मंडी में प्रिंसिपल सहित 35 छात्राएं रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोविड संक्रमित मिले हैं। स्कूल को 10 अक्तूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। पीड़ित स्टाफ और छात्राओं को कोविड एसओपी के तहत घर पर आइसोलेट किया गया है। बीएमओ मंडी को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने को कहा गया है। इस बीच मंगलवार को
जम्मू कश्मीर में 102 नए कोविड संक्रमित मामले मिले, इसमें राजधानी श्रीनगर से 41 मामले हैं। इसी जिला में वर्तमान में सर्वाधिक 468 सक्रिय मामले हैं। चिंता यह है कि जिले में आने वाले 90 से 95 फीसदी मामले स्थानीय स्तर के हैं। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रियासी, रामबन, सांबा, कठुआ, शोपियां, कुलगाम में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। जिला जम्मू में 8 संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में राजधानी को छोड़कर अन्य 19 जिलों प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों में गिरावट के साथ मौजूदा 1074 मामले हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 827 मामले हैं। प्रदेश में मंगलवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 170315 लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया, जिसमें पहली खुराक में 110053 और दूसरी खुराक में 60262 का टीकाकरण किया गया। जिला जम्मू में 1539165 लोगों के साथ 95.56 फीसदी को टीकाकरण किया जा चुका है। जिला सांबा, रामबन और पुंछ में 100 फीसदी टीकाकरण करने का दावा किया गया है। अब तक प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग में 11395334 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें