लॉकडाउन से विकास कार्य ठप हो गए हैं। महामारी की पहली और दूसरी लहर के कारण उधमपुर जिले के चिनैनी तहसील के मानतलाई में बन रहा देश का पहला अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र निर्धारित समय में पूरा नहीं हो पाया है। मौजूदा समय में श्रमिकों की कमी के चलते कार्य बहुत ही धीमी रफ्तार से जारी है। नवंबर, 2020 में इसका काम पूरा होना था, लेकिन आज भी कार्य प्रभावित हो रहा है।
देश के पहले अंतरराष्ट्ररीय योग सेंटर का निर्माण मानतलाई स्थित योग गुरू धीरेंद्र ब्रह्मचारी के अपर्णा आश्रम में हो रहा है। नबंवर, 2017 में भूमि योग आश्रम बनाने के लिए एजेंसी को सौंपी गई थी। इसका कार्य नबंवर, 2020 में पूरा होना था लेकिन लॉकडाउन सहित व अन्य कारणों से तिथी को मार्च तक आगे बढ़ा दिया गया।
इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर ने प्रोजेक्ट की गति को धीमा कर दिया। मौजूदा समय में 85 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। सब कुछ ठीक रहा तो जून के अंत तक श्रृंखलाबद्ध पिरामिंड व रिवर्स पिरामिंड का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद अन्य कार्यों के दिसंबर, 2021 तक पूरा होने की उम्मीद हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना मौतों में जम्मू जिला पहले नंबर पर, अब तक 1013 लोग गंवा चुके जान
कोरोना के चलते पुल का काम पड़ा धीमा
पुंछ में बेतार नदी पर गांव दलान और दिगवार के बीच बनने वाले पक्के पुल के निर्माण की गति धीमी हो गई है। इस धीमी गति का कारण कोरोना की मार को माना जा रहा है। 2014 में नदी पर बना झूला पुल बाढ़ में बह गया था। गत वर्ष पक्के पुल का निर्माण शुरू कराया गया। लेकिन कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के बाद पुल का निर्माण कार्य काफी सुस्त हो गया।
हफ्ते में एक दो दिन ही काम हो रहा है। करीब 12 किलो मीटर लंबी इस सड़क पर तारकोल बिछाने के काम को अंजाम दे रहे ठेकेदार मोहम्मद रफीक का कहना है कि अगस्त तक तारकोल बिछाने का काम पूरा हो पाएगा, क्योंकि कोरोना के चलते पर्याप्त मजदूर नहीं मिल रहे।