फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग के पांच और कश्मीर के चार जिलों में नहीं मिले कोरोना के नए मामले 

सार

प्रदेश के 11 जिलों में सोमवार को कुल 60 मामले ही मिले। प्रदेश में अब एक्टिव मामलों की संख्या कम होकर 835 ही रह गई हैं। जम्मू संभाग में 129 एक्टिव मामले हैं। 
 
 
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना की जांच करवाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के नौ जिलों से कोरोना संक्रमण का सोमवार को कोई नया मामला नहीं हैं। जम्मू संभाग के पांच जिले और कश्मीर के चार जिले शामिल हैं। अन्य 11 जिलों से 60 नए मामलों की पुष्टि हुई हैं। जम्मू संभाग में एक मरीज की मौत भी हो गई हैं।  जम्मू संभाग के कठुआ, सांबा, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन से एक भी नया मामला नहीं आया है।

विज्ञापन


कश्मीर के शोपियां, कुलगाम और बांदीपोरा से भी कोई नया मामला नहीं आया है। अन्य जिलों की बात करें, तो जम्मू जिले से तीन, उधमपुर और राजोरी से एक, एक, डोडा से तीन नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर से 31, बारामुला से दस, बडगाम से चार, कुपवाड़ा से चार, अनंतनाग से एक और गांदरबल से एक नया मामला सामने आया है।

ऐसे में प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या कम होकर 835 ही रह गई हैं। जम्मू संभाग में 129 एक्टिव मामले हैं और कश्मीर में 706। प्रदेश में सोमवार को 90 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ होने वालों में कश्मीर के 67 और जम्मू संभाग के 23 मरीज शामिल हैं। प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 331698 पर पहुंच गया है। वहीं मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 4430 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


उधमपुर में 1953 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
उधमपुर जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में सोमवार को बढ़ोतरी हुई है। 50 से अधिक वैक्सीन सेंटरों में कुल 1953 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। रविवार को छुट्टी के चलते बहुत कम लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। वहीं सोमवार को इनकी संख्या 1953 रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 351 लोगों को पहली और 1289 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 11 लोगों को पहली और 154 को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में 12 लोगों को पहली और 136 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। संवाद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें