फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के धरने में कांग्रेस भी कूदी

विज्ञापन
नरवाल में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यक्रता। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। जिले में शनिवार को किसानों के धरने में कांग्रेस भी कूद पड़ी। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीए मीर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव कॉलोनी चौक नरवाल में प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया। मीर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को लेकर अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। आंदोलन में 100 से अधिक किसानों की जान जा चुकी है। बावजूद इसके किसानों की वास्तविक मांगों को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन में मूला राम, रमण भल्ला, ठाकुर बलवान सिंह, कांता भान, ठाकुर मनमोहन सिंह, योगेश साहनी, शब्बीर अहमद खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने भी जिला प्रधान हरि सिंह चिब के नेतृत्व में जम्मू-अखनूर मार्ग पर रैली निकाली।
चिब ने कहा कि पिछले 70 दिन से किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर हैं, लेकिन सरकार को इनकी परवाह नहीं। भलवाल बीडीसी चेयरमैन कुलदीप कुमार ने कहा कि किसान बीमा योजना का जमीनी स्तर पर उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। मौके पर राजेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, थोड़ू राम, देव राज, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें