फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता तारिक हमिद कर्रा बोले, कश्मीर हिंसा के लिए केंद्र से ज्यादा राज्य सरकार जिम्मेदार

Mon, 27 Feb 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कांग्रेस नेता का बयान - फोटो : file photo
विज्ञापन
कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद तारिक हामिद कर्रा ने कहा है कि कश्मीर हिंसा के लिए केंद्र से ज्यादा राज्य सरकार जिम्मेदार है। सेना एक संस्था है। उसका काम देश में संप्रभुता बनाए रखना है, लेकिन भाजपा नेतृत्व अपने स्वार्थों के लिए सेना का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन


राज्य में ध्रुवीकरण के लिए आरएसएस ऐसे एजेंडों पर काम कर रहा है। पीडीपी ने आरएसएस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। कश्मीर मसले का हल तलाशने के लिए जो भी आगे आएगा वह उसके साथ होंगे।

हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने के बाद सोमवार को जम्मू पहुंचे कर्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए सेना प्रमुख के बयान पर कहा कि कश्मीर में दबाव से हालात और बिगड़ेंगे। इससे पहले भी रहे सेना अधिकारियों ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। कहा कि उन्होंने पीडीपी को मुद्दों पर छोड़ा है। कश्मीर हिंसा को रोकने में सरकार नाकाम रही। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'पीडीपी अपनी विचारधारा को भूलकर RSS के एजेंडे पर काम कर रही'

कांग्रेस नेता का बयान - फोटो : डेमो फोटो
पीडीपी अपनी विचारधारा को भूलकर आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने अपनी विचारधारा और धर्मनिरपेक्षता को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि पीडीपी छोड़ने के बाद उनकी अलग तंजीम बनाने की सोच थी, लेकिन गहनता से सोच करने पर अहसास हुआ कि कुछ ताकतें रियासत को वोट पर बांटने की कोशिशें कर रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ सिर्फ मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। पीडीपी की विचारधारा के खिलाफ पार्टी के जो लोग काम कर रहे हैं उन्हें वक्त असलियत दिखाएगा। पीडीपी को बिखरने के लिए किसी बाहरी ताकत की जरूरत नहीं है।

इस दौरान पार्टी हेडक्वार्टर जम्मू में कर्रा ने पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में शिरकत कर कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर, पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, पूर्व मंत्री रमन भल्ला, पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें