फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K:नेशनल कांफ्रेंस के विधायक का विवादित बयान,पत्थरबाजों को आजादी का समर्थक बताया

Mon, 27 Feb 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की राह पर चलते हुए नेकां के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अकबर लोन ने भी पत्थरबाजों को आजादी का समर्थक बताया है। फारूक के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वह लोगों की तरजुमानी कर रहे थे। लोन के बयान पर पीडीपी ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर वह तरजुमानी करते होते तो सत्ता से बाहर नहीं होते।
विज्ञापन


पार्टी ने नेकां को कश्मीर की स्थिति के लिए जिम्मेेदार ठहराया । लोन ने कहा कि फारूक तो रोज कहते हैं कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान को मिल बैठकर कश्मीर मसले को हल करना चाहिए लेकिन इस दिशा में पहल नहीं हो रही। इसके बगैर और कोई चारा नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मसले का हल नहीं होता है तो हम भी इसमें शिरकत करेंगे।

पीडीपी के प्रवक्ता वहीद-उर-रहमान पर्रा ने अकबर लोन के बयान की निंदा करते हुए कहा कि नेकां वह राजनीतिक दल है जिसका राज्य में बहुमत था लेकिन आज वह सिमट कर रह गई है। लोगों को सोचना चाहिए कि नेकां किस तरह से लोगों के साथ धोखा कर रही है क्योंकि जब वह सत्ता में होते हैं तो वह कश्मीर को भारत का अटूट अंग बताते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी ने बयान पर किया पलटवार

MEHBOOBA MUFTI - फोटो : file photo
पीडीपी के प्रवक्ता वहीद-उर-रहमान पर्रा ने कश्मीर में एक लाख से अधिक लोगों की जान जाने के पीछे नेकां को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि फारूक के साथ ही उनके पिता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला और बेटे उमर अब्दुल्ला ने भी राज किया है।

अब इस तरह का बयान दिया जाना उचित नहीं है। कहा कि लोगों का भरोसा जीतने के लिए यह सियासी दांव भर है। जनता इसका जवाब आने वाले चुनावों में देगी और इन्हें एहसास दिलाएगी कि उनकी जगह कहां है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें