फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस अध्यक्ष बोले- हिमाचल प्रदेश के उपचुनावों की तरह भाजपा को सबक सिखाएगी जनता

Tue, 16 Nov 2021 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सहित आम उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स टेरिज्म के जरिए जनता को लूट रही है।
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता हिमाचल प्रदेश के उपचुनावों की तरह भाजपा को सबक सिखाएगी। सत्तारूढ़ दल की जनता विरोधी नीतियों से हर कोई त्रस्त है। भाजपा ने ऐतिहासिक डोगरा राज्य को मनमाने ढंग से तोड़ने के साथ गरीब विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी, व्यापार विरोधी नीतियों के साथ कमरतोड़ कर राज लाया है। मीर सोमवार को नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र में जन जागरण अभियान के तहत एक रैली में बोल रहे थे।

विज्ञापन


मीर ने कहा कि भाजपा सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सहित आम उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स टेरिज्म के जरिए जनता को लूट रही है। जनता के हाल ही के उपचुनावों में अपना जवाब देने से सरकार को तेल की कीमतें कम करने पर मजबूर होना पड़ा है। किसान 11 माह से आंदोलन पर हैं। बेरोजगारी चरम पर है। खासकर जम्मू कश्मीर में अर्थव्यवस्था सबसे निचले स्तर पर है। जम्मू के लोगों को सिर्फ टोल प्लाजा, बिजली निजीकरण, स्थानीय संसाधनों की पेशकश और बाहरी लोगों को रोजगार की पेशकश मिली है।

देश और जम्मू कश्मीर के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के शिव देव सिंह जमीनी स्तर के नेता हैं। उन्होंने नगरोटा के लोगों से बदलाव लाने और कांग्रेस के साथ विकास को गति देने को कहा। पूर्व मंत्री मूलाराम ने कहा कि पिछले सात साल में डोगरा राज्य को नीचा दिखाने के लिए सभी प्रयास किए गए हैं। लोग भाजपा के झूठ और विश्वासघात से तंग आ चुके हैं। उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि पिछले सात साल में भाजपा के 25 विधायकों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए। भाजपा, आरएसएस ने विभाजनकारी नीतियों से लोगों को तोड़ने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें