फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईसीसी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल का छह दिवसीय दौरा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) जेएंडके की प्रभारी एवं संसद सदस्य रजनी पाटिल मंगलवार से जम्मू-कश्मीर के छह दिनी दौरे पर आ रही हैं। वह संगनात्मक मामलों के साथ पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगी। साथ ही प्रदेश में आगामी शुरू हो रहे डिजिटल सदस्यता अभियान की तैयारियों का जायजा लेंगी। पहले दिन जम्मू में वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के आने के बाद उनका जम्मू कश्मीर का यह पहला दौरा है।
विज्ञापन

पार्टी शेड्यूल के मुताबिक पाटिल मंगलवार दोपहर 12 बजे इंदिरा चौक पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी अधिकार रैली को संबोधित करेंगी। इसके बाद गुज्जर देश चेरिटेबल ट्रस्ट नरवाल में दोपहर 2:30 बजे अवार्ड समारोह में शिरकत करेंगी। पत्रकारों से भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करेंगी। 13 मार्च तक के दौरे में पाटिल पहले चार दिन जम्मू और बाकी कश्मीर में रहेंगी। वह डीडीसी अध्यक्षों, पूर्व विधायकों से संगठनात्मक मामलों पर फीडबैक लेंगी। इसके अलावा प्रदेश में जिला स्तर की गतिविधियों का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें