जम्मू। शालामार रोड स्थित केंद्रीय महाजन सभा जम्मू में लाला हंस राज महाजन की 155वीं जयंती और प्रदेश के पहले प्रधानमंत्री एवं न्यायाधीश मेहरचंद महाजन की 133 वीं जयंती को 26 दिसबंर को धूमधाम से मनाएगी। इसके साथ ही रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता 12 नवंबर को करवाई जाएगी।
कोरोना महामारी में राहत मिलते ही केंद्रीय महाजन सभा जम्मू एक साल बाद कई कार्यक्रमों का आयोजन करवाने जा रही है। सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि सभा में पांच नवंबर को होेने वाला कार्यक्रम स्थागित करके 12 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें अंडर-15 आयु वर्ग के बच्चों के लिए रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके लिए निर्णायक मंडली के सदस्यों की समिति गठित की गई है। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
26 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में लाला हंस राज और प्रधानमंत्री मेयर चंद महाजन को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसमें महाजन बिरादरी का मिलन समारोह भी होगा। दसवीं से लेकर यूजी, पीजी और अन्य प्रतियोगिता टॉपर रहे युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।