फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू विश्वविद्यालय में कुलपति की तलाश के लिए समिति गठित 

Thu, 09 Dec 2021 09:12 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू विश्वविद्यालय में स्थायी वीसी की तलाश के लिए समिति गठित की गई है। जिसमें चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय में स्थायी वीसी की तलाश के लिए समिति गठित की गई है। जिसमें चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी में दो अन्य सदस्यों में नगालैंड विवि के वीसी प्रो. प्रदेसी लाल और इंद्रप्रस्थ विवि दिल्ली के पूर्व वीसी प्रो. अनिल कुमारी त्यागी को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


हाल ही में राजभवन से विवि के सक्षम अधिकारी को भेजे गए पत्र में इस संदर्भ में जानकारी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक कार्यकारी वीसी मनोज कुमार धर का कार्यकाल जुलाई 2021 में समाप्त हुआ था। 25 जुलाई 2018 को उन्हें पांच सालों के लिए नियुक्त किया गया था।

 

अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रदेश में सभी विश्वविद्यालयों के उपकुलपतियों का कार्यकाल पांच साल से घटा कर तीन साल कर दिया गया। इसमें वीसी मनोज कुमार धर और कश्मीर विवि के वीसी प्रो. तलत अहमद को सेवानिवृत्त किया गया। दोनों वीसी नए वीसी के नियुक्त होने तक कार्यभार संभालेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें