फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग, इन बिंदुओं पर हुई बात

Wed, 24 Nov 2021 09:49 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आरएस पुरा (जम्मू)

सार

सीमा सुरक्षाबल के कमांडेंट के नेतृत्व में सात अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल व 42 वीं वाहिनी टूआईसी परमजीत सिंह, 16वीं वाहिनी के टूआईसी पीबी भौग, डीसीजी परमजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पाकिस्तान की ओर से 13 चिनाब रेंजर विंग कमांडर के नेतृत्व में 10 अधिकारियों और रेंजरों के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।
विज्ञापन
बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स ने की बैठक - फोटो : बीएसएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऑक्ट्राय पोस्ट से सटी जीरो लाइन पर बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स ने बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की। कमांडेंट स्तर की बैठक में बीएसएफ की 36वीं वाहिनी के कमांडेंट अजय सूर्यवंशी व पाकिस्तान के विंग कमांडर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बीएसएफ की ओर से बताया गया कि तारबंदी के पार उगी झाड़ियां व सरकंडे की सुरक्षा बल की ओर से सफाई की जाने वाली है। इसी तरह से पाकिस्तान भी यदि कोई गतिविधि करता है तो उसे पूर्व सूचना देनी होगी। दोनों तरफ से प्रतिनिधियों ने सीमा पर शांति और पारदर्शिता बनाए रखने के बिंदुओं पर अपनी बात रखी। बीएसएफ के अनुसार बैठक जिस उद्देश्य से आयोजित की गई थी, वह अनुकूल माहौल में चर्चा के साथ संपन्न हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें