फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल कार प्रोजेक्ट पर मुफ्ती ने ली क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहु फोर्ट से पीरखो तक बनने वाले केबल कार प्रोजेक्ट के धीमे निर्माण कार्य से मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद खासे खफा नजर आए।
विज्ञापन


बाहु फोर्ट स्थित केबल कार के एक प्वाइंट के निर्माणाधीन स्थल पर उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के साथ जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के अफसरों से कई सवाल किए, लेकिन जवाबों से संतुष्ट नजर नहीं आए।

उनकी नाराजगी का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि कंपनी की ओर से उक्त स्थान पर प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट के बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन, मुख्यमंत्री ने उसे देखा तक नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने परियोजना की जानकारी लेने के साथ पहला सवाल किया कि इसके निर्माण में देरी क्यों हुई है। इस पर केबल कार कारपोरेशन के अधिकारी बगले झांकते नजर आए।
विज्ञापन

अफसरों ने जब फंड की कमी का रोना रोया

मंडलायुक्त पवन कोतवाल ने बीच में पड़ते हुए कहा कि चूंकि निर्माणाधीन स्थल वन विभाग के क्षेत्र में पड़ता है, इसलिए प्रोजेक्ट के क्लीयरेंस के अलावा केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से अनुमति मिलने में समय लगा।

कंपनी के अफसरों ने जब फंड की कमी का रोना रोया तो सीएम ने उन्हें जेएंडके बैंक से संपर्क करने को कहा। लेकिन, साथ ही स्पष्ट कहा कि गंडोला प्रोजेक्ट में देरी स्वीकार नहीं होगी। मुख्यमंत्री गुलमर्ग की तर्ज पर जम्मू में भी गंडोला चाहते हैं।

मुफ्ती ने निर्देश दिए कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गुलमर्ग के गंडोला प्रोजेक्ट के बराबर की तकनीक का उपयोग किया जाए। कहा कि शहर के दो प्रमुख विरासत स्थलों को जोड़ने वाली परियोजना की पर्यटकों को खींचने में अहम भूमिका होगी। उल्लेखनीय है कि  61.92 करोड़ की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें