कश्मीर घाटी के ज्यादातर क्षेत्रों और लददाख रीजन के ज्यादरि हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। लेह में तापमान -5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी और लददाख रीजन में ठंडी हवाएं दोनों ही रीजन में ठंड बढ़ाए रखेंगी।
ज्यादातर हिस्सों में पारा और भी गिरने की संभावना है। प्रसिद्घ स्काई रिसोर्ट गुलमर्ग में पारा -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह कल के -0.4 से तीन डिग्री नीचे है।
वहीं पहलगाम में तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि काजीगंद में तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।