राज्य के पर्यटन के नक्शे पर शोपियां जिले को लाने के उद्देश्य से बुधवार को शोपियां मिनी सचिवालय परिसर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने मेगा रूट मंडी की नींव का पत्थर रखने के साथ शोपियां पीर की गली-दुबजन के लिए एक नई टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी की घोषणा की।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शोपियां किसी भी प्रमुख पर्यटन स्थल से किसी भी लिहाज में कम नहीं है। यह इलाका बेहद ही खूबसूरत है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का अनुभव करने लिए लोगों को एतिहासिक मुगल रोड पर एक बार जरूर यात्रा करनी चाहिए।
शोपियां के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी कि इस क्षेत्र के विकास के लिए एक संस्था होनी चाहिए। इसलिए शोपियां-पीर की गली-दुबजन टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया जा रहा है। जिससे यहां पर पर्यटक बढ़ेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।