बुधवार को आयोजित एक समारोह में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने समाज कल्याण विभाग की आसरा और लाडली बेटी योजना को लागू किया। उन्होंने कहा कि देश में कुछ चंद लोग धर्म के नाम पर समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अवार्ड वापस करने वाले मामले में अधिकतर हिंदू थे।
महंगाई के दौर में लोगों के लिए दाल खाना मुश्किल हो रहा है और कुछ लोग बीफ मामले पर बहस कर रहे हैं। सरकार को सड़क, पानी, तालीम और रोजगार देने पर काम करना चाहिए।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीओके रिफ्यूजियों का वन टाइम सेटलमेंट होगा। इस पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। पिछले कई वर्षों से रिफ्यूजियों को अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है।
किसी भी धर्म में कुछ भी खाने का संवैधानिक अधिकार है, बशर्ते उसे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाते हुए घर के भीतर खाया जाए। देश में दंगा फसाद करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।