फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बाजारों में फरवरी से रात को होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में फरवरी से अब रात को बाजारों में साफ-सफाई का काम होगा। बख्शी नगर और ज्यूल चौक क्षेत्र में ट्रायल सफल रहा है। अब नगर निगम पुराना शहर, गांधी नगर, शास्त्री नगर, बहु फोर्ट, न्यू प्लाट, गंग्याल, सतवारी, जानीपुर इलाकों में सफाई करवाएगा।
विज्ञापन

पहले सफाई कार्य सुबह सात बजे शुरू होता था, जो 11 बजे तक जारी रहता था। इस कारण दुकानों और सड़कों के किनारे कचरे और गंदगी के ढेर लगे रहते थे। इस कारण दिनभर बाजारों में सफाई व्यवस्था चरमराई रहती थी।
इन बाजारों में काम शुरू होने के बाद शहर के अन्य बाजारों में रात को कचरा उठाने पर काम आरंभ होना है। ऑटो के माध्यम से कचरा एकत्रित करने से भी सड़कें कचरा मुक्त हुई हैं। दिन में ऑटो के माध्यम से भी बाजारों से कचरा उठाया जा रहा है। बाजारों में बाद मोहल्लों में रात को सफाई अभियान शुरू करने की योजना है। स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर में सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

रात को सफाई अभियान पर ट्रायल अभियान सफल रहा है। अब अन्य बाजारों को अगले माह से जोड़ा जा रहा है। अप्रैल तक पूरे शहर में आने वाले बाजारों में रात को ही सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

- हरेंद्र सिंह, मुख्य यातायात अधिकारी, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें