फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी में कक्षाओं का बहिष्कार, जुरसा का प्रदर्शन

Wed, 18 Feb 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी में बुधवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया गया। जम्मू यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कारलर एक्जक्यूटिव एसोसिएशन(जुरसा) ने जम्मू यूनिवर्सिटी के उपकुलपति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर कक्षाओं का बहिष्कार कर कार्यकारी उपकुलपति को हटाने की अपील की।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ है तथा निराधार जहां एचओडी डोगरी के खिलाफ उठाए गए निलंबन जैसे कदम उचित नहीं है वहीं, विभाग के स्कालरों का निलंबन भी अनुचित कदम हैं जिन्हें वापस लिया जाना चाहिए।

बुधवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में कक्षाओं का बहिष्कार कर विद्यार्थियों ने वीसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान जुरसा के सदस्यों ने कहा कि मौजूदा कार्यकारी वीसी के  द्वारा उठाए गए कदमों से  विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन के दौरान कई मुद्दे भी उठाए गए और वीसी को हटाने की मांग दोहराई गई। विद्यार्थियों ने कहा कि वीसी के द्वारा इस प्रकार से उठाए गए कदमों से उन्हें आश्चर्य हो रहा है और निलंबन के कारण हो रहे विद्यार्थियों में आक्रोश को रोकने को लेकर कदम उठाए जाएं।

ऐसी मांग विद्यार्थियों द्वारा उठाई गई। यूनिवर्सिटी के स्कालरों द्वारा इस मौके पर समस्याओं को उजागर किया गया तथा कहा गया कि राज्यपाल अपने व्यक्तिगत आधार पर उचित कदम उठाएं तथा पूरे मामले को लेकर उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि इस परस्थितियों की भी जांच करवाई जाए ताकि इस प्रकार से उत्पन्न समस्याओं का निदान हो सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें