उधमपुर पेट्रोल बम कांड के पीड़ित जाहिद रसूल भटट की मौत के बाद दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बंद के दूसरे दिन भी कई हिंसक प्रदर्शन हुए।
जबकि घाटी के अन्य हिस्सों पर हालात सामान्य होते दिखे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अनंतनाग जिले में कई जगह पर बंद रहा, लेकिन लोगों के आने-जाने पर किसी भी क्षेत्र में रोक नहीं है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा के मददेनजर संवेदनशील स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ युवक जाहिद के पैतृक गांव बटेंडू में सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी कर रहे थे, जिन्हें भगा दिया गया है। स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र में अभी भी तनाव जारी है।