फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: जस्टिस भारती व मोक्षा बने हाई कोर्ट में स्थायी जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

Tue, 30 Jan 2024 02:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिश्वर सिंह ने न्यायमूर्ति राहुल भारती और न्यायमूर्ति मोक्षा खजूरिया काजमी को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
विज्ञापन
jammu kashmir high court kashmir - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिश्वर सिंह ने न्यायमूर्ति राहुल भारती और न्यायमूर्ति मोक्षा खजूरिया काजमी को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय के जम्मू विंग में मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट रूम में आयोजित किया गया।

विज्ञापन


शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अज़ीम ने किया। इसमें न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान, न्यायमूर्ति संजीव कुमार, न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा, न्यायमूर्ति संजय धर, न्यायमूर्ति पुनीत गुप्ता, न्यायमूर्ति जावेद इकबाल ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें