फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चसाना की पहाड़ियों पर बर्फबारी में फंसे खानाबदोश परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला के चसाना की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी में खानाबदोश परिवार के कुछ लोग फंस गए। इसकी सूचना मिलते ही मदद के लिए पुलिस और सेना के जवान एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बर्फबारी में फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि उनके मवेशियों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रियासी व राजोरी जिला के बीच पड़ने वाले इस क्षेत्र में कई दिनों से कुछ खानाबदोश परिवार रह रहे थे। गर्मी के दिनों में यह लोग यहां ढोक बनाकर रहते हैं। मंगलवार को बर्फबारी में इन लोगों के फंसे होने की सूचना जिला प्रशासन को राजोरी प्रशासन की तरफ से मिली। इसके बाद बुधवार को चसाना से पुलिस व सेना के जवान एसडीआरएफ की टीम के साथ पहुंचे।
गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र कश्मीर के कुलगाम जिला के साथ सटा है। इस इलाके में खानाबदोश परिवार गर्मी में आते हैं और सर्दी से पहले चले जाते हैं। पुलिस ने बुधवार को हेल्पलाइन नंबर जारी कर सूचना तुरंत देने के लिए कहा। वहीं अपनी पार्टी के प्रदेश उपप्रधान व पूर्व मंत्री एजाज अहमद खान ने रियासी व रामबन जिला में भारी बारिश तथा बर्फबारी का सामना कर रहे लोगों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें