फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लक्षित हत्याओं को दिया जा रहा अंजाम, आतंकवाद पुनर्जीवित करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में लक्षित हत्याओं को अंजाम देने, आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की नापाक कोशिश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। यह बात शिवसेना जम्मू-कश्मीर इकाई प्रमुख मनीश साहनी ने रूपनगर में प्रदर्शन के दौरान कही।
विज्ञापन

पार्टी प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि आतंकवाद को फिर से पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है। कश्मीर घाटी के बाद जम्मू संभाग में लक्षित हमलों को अंजाम दिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों द्वारा लगातार एलर्ट जारी होने के बावजूद आतंकवादी हमले करने में कामयाब हो रहे हैं।
सुरक्षाबलों के दावों के विपरीत आतंकवादी बेख़ौफ़ होकर लक्षित हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मीनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, युवा सचिव राजेश हांडा समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें