जम्मू। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रणबीर सिंह कैंपस कोट भलवाल ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निदेशक मदन मोहन झा की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वच्छता अभियान शुरू किया है।
हायर-सेकेंडरी स्कूल कोट भलवाल के प्राचार्य डॉ. किशोर शर्मा कार्यक्रम में मख्य अतिथि रहे। विवि कैंपस के निदेशक प्रो. मदन मोहन झा ने सभी लोेगों को स्वच्छता बनाने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता बनाए रखना सभी नागरिकों का दायित्व बनता है।
प्राचार्य डॉ. किशोर शर्मा ने बताया कि सभी को पर्यावरण को सुंदर, स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना चाहिए। अभियान में अंग्रेजी विभाग के प्रो. शरतस, हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. संजय मिश्र, डॉ. इंदु शर्मा, मीनाक्षी शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद