जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के अंदर कैंटीन के समीप डस्टबिन लगाया गया है। डस्टबिन भर जाने के बाद अब पॉलिथीन और बाकी गंदगी परिसर की सड़क पर फेंकी जाती है। गर्मी के मौसम में गंदगी की बदबू बेहाल करती है। इसलिए वहां से गुजरने वाले कर्मचारी और छात्र मुंह ढककर निकलते हैं।
कैंटीन और बाकी परिसर से जितनी गंदगी निकलती है। वह कहीं दूर डंपिंग साइट पर फेंकने के बजाए विवि के अंदर फेंकी जाती है। कई छात्रों ने कहा कि कैंटीन के पास इतनी गंदगी शोभा नहीं देती है। छात्रों ने विवि परिसर में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट पर गंदगी ले जाने की अपील की है। ताकि, परिसर में पर्यावरण स्वच्छ बना रहे।