फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांदरबल में पर्यटकों से भरा वाहन पलटा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलट गया। हादसे में चार पर्यटक घायल हुए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल एक पर्यटक को उन्हें शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) रेफर कर दिया गया। हादासा डुरसुमा क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर श्रीनगर से सोनमर्ग की ओर जा रहा था। इस दौरान एक प्रोटेक्शन वॉल से टकरा गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक पर्यटक स्किम्स रेफर किया गया। घायलों में विनोद वास्की (40), कार्तिक पुजारी, जतिंदर साई और संजीत राय शामिल हैं। विनोद का इलाज स्किम्स में जारी है। घायल सभी पर्यटक झारखंड के रहने वाले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें