विश्व पर्यावरण दिवस पर कई लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं ने भी कई किस्म के पौधे लगाए और लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
पतंजलि योग समिति बिलावर के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि कई प्रकार के औषधियों के पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पतंजलि योग समिति के सदस्यों की ओर से कई गांवों में यह अभियान चलाया गया है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी है। इनसे इलाका हरा भरा रहता है और वातावरण भी स्वच्छ बनता है। संवाद