सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार शनिवार को बिलावर में वीकेंडलॉकडाउन के चलते सभी बाजार बंद रहे। इस दौरान उपमंडल मुख्यालय सहित देवल, फिंतर, मांडली, किशनपुर सहित कई अन्य ग्रामीण इलाकों के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
फल, सब्जी, दूध, दही विक्रेताओं की दुकान सुबह सात बजे खुली। दस बजे इन दुकानों को भी बंद करवा दिया गया। सड़क पर कोई भी यात्री वाहन नहीं चला। इससे सड़कें भी सुनसान दिखीं। बहुत कम लोग घर से बाहर निकले। एक उच्च अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे बाजार खुलेंगे। संवाद