एक अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में होने वाली हलचल पर हमारी पूरी नजर है, ताकि किसी तरह की कानून व्यवस्था और माहौल को खराब न होने दिया जाए।
जम्मू-कश्मीर के विभाजन संबंधी सोशल मीडिया पर चल रहीं भड़काऊ पोस्टों पर सीआईडी की पूरी नजर है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सीआईडी पल-पल की जानकारी सरकार को दे रही है कि कौन किस तरह की पोस्ट अपलोड कर रहा है। जरूरत पड़ने पर ऐसा करने वालों पर कार्रवाई भी जा सकती है।
विज्ञापन
जम्मू को अलग राज्य और कश्मीर को यूटी बनाने को लेकर हर जगह चर्चाओं का बाजार गर्म है। खासकर सोशल मीडिया पर हैशटैग कुछ होने वाला है को लेकर कई लोग पोस्ट अपलोड कर रहे हैं। राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं, कारोबारियों, आम लोग, मीडिया और यहां तक कि अफसरशाही भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही है। जिस पर सीआईडी की पैनी नजर है। इस कथन में कितनी सच्चाई है, इसका जवाब तो वक्त बताएगा।
बता दें कि कई दिनों से प्रदेश में जम्मू को अलग राज्य बनाने, कश्मीर को यूटी बनाने, जम्मू कश्मीर को फिर से विशेष दर्जा मिलने, परिसीमन आदि से संबंधित पोस्ट अपलोड हो रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कश्मीर में 6 हजार से ज्यादा सैन्य जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह की पोस्ट और हैशटैग कुछ होने वाला है को लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड होने वाली पोस्टों पर हमारी नजर है। यदि कहीं पर कुछ गलत होने की संभावना होगी तो पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।