फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Sun, 19 Sep 2021 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार सतीश वालिया, जम्मू

सार

स्मार्ट स्कूलों में दीवारों पर पढ़ाई से संबंधित पेंटिंग करवाई जाएंगी। परिसर का स्वरूप बदला जाएगा। फलों के बगीचे, खेल मैदान, स्मार्ट क्लास रूम में स्मार्ट लैब और प्रोजेक्ट के माध्यम से पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और श्रीनगर शहर में सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जम्मू शहर के 40 सरकारी हाई स्कूलों और 21 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। पहले बच्चों को जर्जर भवनों में पढ़ाई करनी पड़ रही थी। कुछ स्कूलों को अनसेफ घोषित किया गया था, लेकिन कमरे कम होने से उन्हें वहीं पर पढ़ाया जा रहा था। अब इन भवनों को गिराकर नए भवन बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं आंगनबाड़ी केंद्र किराये की दुकान या फिर एक कमरे में चल रहे हैं, यहां पर भी स्मार्ट केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए इसी माह टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। तीन माह में काम शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः तड़पते परिजन: किसी ने खोया बेटा तो किसी ने पति, इस साल आतंकी हमलों में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर ये लाल

ये सुविधाएं मिलेंगी
स्मार्ट स्कूलों में दीवारों पर पढ़ाई से संबंधित पेंटिंग करवाई जाएंगी। परिसर का स्वरूप बदला जाएगा। फलों के बगीचे, खेल मैदान, स्मार्ट क्लास रूम में स्मार्ट लैब और प्रोजेक्ट के माध्यम से पढ़ाई होगी। पहले ब्लैक बोर्ड पर ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। अब बच्चों को बैठने के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। कक्षाओं को फूलों से सजाया जाएगा। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में आधुनिक किचन, बच्चों को बैठने के लिए बैंच समेत भवन बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः फिर बहा कश्मीरी पंडित का खून: 90 के दशक में भी नहीं टूटा था परिवार का हौसला, अब आतंकियों ने दिए जख्म

नगर निगम स्मार्ट स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बना रहा है। आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्टों के माध्यम से शहर की तस्वीर बदली जाएगी। विकास कार्यों में कोताही पर सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। - पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम

स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र शहर की पहली जरूरत है। इस काम पर इसी माह टेंडर करवाए जाएंगे। तीन माह के भीतर इन प्रोजेक्टों पर काम शुरू करने की तैयारी है। - हितेश, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें