आगामी लोकसभा चुनाव के भी दिए संकेत
चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मंच तैयार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में 7 से 30 नवंबर के बीच अलग-अलग दिनों में मतदान होगा और तीन दिसंबर को पांच राज्यों के वोटों की गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले यह विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण होगा।
'जनता को जानने का अधिकार मुफ्त वस्तुएं कहां से आएंगी'
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में चुनाव आयुक्त ने कहा कि मुफ्त वस्तुओं की घोषणाओं में हमेशा लोकलुभावनवाद का 'तड़का' होता है और जनता को यह जानने का अधिकार है कि मुफ्त वस्तुएं कहां से आएंगी।
वहीं, अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हुए लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (कारगिल) के चुनाव में चार अक्तुबर को मतदान हुए, जिसके नतीजे रविवार (आठ सितंबर) को आए। इसमें नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का जीत मिली है। 26 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस व नेकां ने एक तिहाई से अधिक सीटों पर कब्जा जमा लिया। भाजपा को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा। उसके 17 में से दो प्रत्याशी ही जीत सके। विपक्ष ने कहा कि जनता ने भाजपा को नकार दिया है। यह अनुच्छेद 370 को हटाने तथा राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त करने के फैसले के खिलाफ जनमत है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...