नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा को कारगिल चुनाव में करारी हार मिली है। इसे भगवा पार्टी को चेतावनी की घंटी के रूप में लेना चाहिए। कारगिल में चुनाव परिणाम ने क्षेत्र के लोगों से परामर्श किए बिना पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के विभाजन के खिलाफ एक संदेश भेजा है। यह परिणाम उन सभी ताकतों और पार्टियों को एक संदेश भेजता है, जिन्होंने अलोकतांत्रिक और असांविधानिक तरीके से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को वहां के लोगों की सहमति के बिना विभाजित किया है।
अब राजभवन और अनिर्वाचित प्रतिनिधियों के पीछे छिपना बंद करने और जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के लिए लोगों की सही इच्छा को स्वीकार करने का समय है। लोकतंत्र की मांग है कि लोगों की आवाज सुनी जाए और उनका सम्मान किया जाए।
चुलिसकांबो सीट पर नेकां के अल्ताफ हुसैन ने 307 वोटों के अंतर से चुनाव जीता। उन्हें 1480 वोट मिले, जबकि उनके करीबी प्रत्याशी निर्दलीय रियाज अहमद खान को 1173 व कांग्रेस की खतीजा बानो को 716 मत मिले। यहां कुल 3379 मत पड़े थे।
कारसा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी स्टांजिन जिगमित ने 79 वोट के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने अपपे करीबी प्रत्याशी भाजपा के रिगजिन छिवांग को हराया। स्टांजिन को 1509, रिगजिन को 1430 मत मिले। यहां 2946 मत पड़े थे।
गुंड मंगलपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सैय्यद अली ने 335 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अब्बास को हराया। सैय्यद अली को 1313, कांग्रेस को 978, निर्दलीय सैय्यद मेहदी को 418 तथा भाजपा के नासिर हुसैन को 67 वोट मिले। यहां कुल 2856 मत पड़े थे।
टेरेसपोन सीट पर नेकां के सईद मुजतबा को जीत मिली। उन्होंने 186 मतों के अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी नवाज अली को हराया। मुजतबा को 1292, नवाज को 1106 तथा निर्दलीय अहमद हुसैन को 750 वोट मिले। इस सीट पर 3160 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
सालिसकूट सीट पर नेकां के मोहम्मद सज्जाद ने 200 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। कुल पड़े 2164 मतों में से नेकां को 1144, कांग्रेस के सैय्यद हसन को 944 तथा भाजपा के अहमद हुसैन को 66 वोट हासिल हुए।
लंकरछे सीट पर नेकां के गुलाम हैदर जीते। इन्हें 1203 मत मिले, जबकि इनके करीबी कांग्रेस के मोहम्द सादिक को 786, निर्दलीय सैयद शमसुद्दीन को 289 व भाजपा के मंसूर हुसैन को 127 मत मिले। यहां कुल 2488 वोट पड़े थे। नेकां ने 416 मतों के अंतर से यहां चुनाव जीता।
थांगदुंबर सीट पर नेकां प्रत्याशी आशिक अली ने 1124 मतों के भारी अंतर से चुनाव जीता। यहां उन्हें 1643, भाजपा के मोहम्मद अली को 519 वोट मिले। कुल 2193 वोट पड़े थे।
पोईन सीट पर नेकां के मोहम्मद आमिन ने भाजपा के दिग्गज व पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष हाजी अनायत अली को 360 मतों के अंतर से हराया। आमिन को 1322, अनायत को 962, कांग्रेस प्रत्याशी मुर्तुजा अली को 954 व आप प्रत्याशी मोहम्मद हुसैन को मात्र22 वोट मिले। इस सीट पर 3284 वोट पड़े थे।
शाकर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुसैन ने 1339 वोट हासिल कर 338 मतों के अंतर से जीत हासिल की। यहां जाकिर के निकटतम प्रतिद्वंद्वी काचो शमीम अहमद खान को 1001 वोट मिले। कुल 2354 वोट इस सीट पर पड़े थे।
शिलमू सीट पर नेकां प्रत्याशी व वर्तमान परिषद अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने 973 मतों के अंतर से चुनाव जीता। इन्हें 1638 वोट मिले। इनके करीबी कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अली भाजपा के रिगजिन गुटमथ को 553 मत मिले। कुल 2878 वोट पड़े थे।
थासगाम थुयियाना सीट पर नेकां प्रत्याशी मोहम्मद जाफर आखून ने जीत दर्ज की। इन्हें 1405 मत मिले, जबकि इनके करीबी प्रत्याशी कांग्रेस के शेख मोहम्मद हुसैन को 1311 मत हासिल हुए। निर्दल प्रत्याशी अखुंद सफदर अली को 195 मत मिले। इस सीट पर 2973 वोट पड़े थे।
कारगिल शहर से नेकां प्रत्याशी मोहम्मद अब्बास अदुल्पा ने 1285 मतों के भारी अंतर से चुनाव जीता। इन्हें 1953 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद हुसैन को 668 तथा निर्दल मोहम्मद रजा को 188 मत मिले। इस सीट पर 2814 मतदाताओं के वोट पड़े थे।
बारू सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी खादिम हुसैन ने 66 वोटों के अंतर से नेकां प्रत्याशी मोहम्मद हनीफा को हराया। खादिम को 1099, हनीफा को 1033 तथा निर्दलीय गुलाम मेहदी को 424 वोट मिले। कुल 2859 वोट इस सीट पर पड़े थे।
छा सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्टांजिन लकपा जीते। उन्होंने अपने करीबी कांग्रेस प्रत्याशी तेनजिन सोनम को 234 मतों के अंतर से हराया। स्टांजिन को 798, तेनजिन कोहासिल हासिल की। इन्हें 1949 564 वोट मिले। यहां कुल 1371 वोट पड़े थे। स्टांजिन की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। स्टांजिन ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव की अवधि अधिक थी। इस वजह से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन जनता के विश्वास से जीत हासिल हुई।
पारकाचिक में कांग्रेस को जीत मिली। यहां कांग्रेस प्रत्याशी आगा एनुल हुदा ने 1128 मतों के अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद को हराया। कुल पड़े 3215 वोटों में से आगा को 2165 वगगुलाम को 1037 मत मिले।
बारसू सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद ने कांग्रेस प्रत्याशी गुलाम अब्बास वजीर को 228 वोटों से हराया। यहां गुलाम मोेहम्मद को 1411, कांग्रेस प्रत्याशी को 1183 और भाजपा के अब्दुल हनी को मात्र 51 वोट मिले। कुल 2653 वोट इस सीट पर पड़े थे।
चिकतान सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी लियाकत अली खान ने 850 मत पाकर चुनाव जीता। उनके करीबी प्रत्याशी भाजपा के मोहसिन अली को 489, निर्दलीय प्रत्याशी नियाज हुसैन को 433 मत मिले। लियाकत को 361 मतों से जीत मिली। इस सीट पर 2377 वोट पड़े थे।
योरबालटाक सीट पर नेकां प्रत्याशी मंजूर उल हुसैन ने 90 मतों के अंतर से चुनाव जीता। मंजूर को 1452, निर्दलीय काचो अहमद अली खान को 1362 तथा भाजपा प्रत्याशी मोहम्मद हुसैन पाशा को 439 मत हासिल हुए। इस सीट पर 3276 मत पड़े थे।
चोसकोरे सीट पर कुल पड़े 2655 मतों से से 1447 मत पाकर कांग्रेस के नासिर हुसैन मुंशी ने चुनाव जीता। उन्होंने अपने करीबी प्रत्याशी नेकां के मोहम्मद रजा को 434 मतों के अंतर से हराया। रजा को 1013 व भाजपा के बशीर अहमद को 174 मत मिले।
रणबीरपोरा-द्रास में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल समद ने 575 मतों से जीत हासिल की। इन्हें 1949, नेकां प्रत्याशी मुबारक शाह नकवी को 1374 व भाजपा के फैयाज अहमद कारी को 545 मत मिले। इस सीट पर 3896 मतदाताओं ने वोट डाले थे।
ताई सुरू सीट पर कांग्रेस के अब्दुल हादी ने 261 मतों के अंतर से जीत हासिल की। हादी को 1717, नेकां के सैय्यद अब्बास को 1456 वोट मिले। कुल 3185 वोट पड़े थे।
पशकुम सीट पर कांग्रेस के काचो मोहम्मद फिरोज को 1756, निर्दलीय मोहम्मद अली को 1406 तथा आप के अहमद हुसैन को 130 मत मिले। इस सीट पर कुल 3309 वोट पड़े थे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने 350 मतों के अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी को हराया।
स्टाकचे सीट पर भाजपा के पदमा दोरजे ने 177 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सैय्यद हुसैन को हराया। इस सीट पर कुल पड़े 2656 वोट में से भाजपा को 1007, कांग्रेस को 830 तथा नेकां प्रत्याशी गुलाम हुसैन को 479 मत हासिल हुए।
पादुम सीट पर नेकां के इंजीनियर फुनचोक ताशी ने 54 मतों के अंतर से चुनाव जीता। इन्हें 1745 मत मिले, जबकि भाजपा के स्कालजांग वानग्याल को 1691 वोट प्राप्त हुए। कुल 3455 वोट इस सीट पर पड़े थे।
भीमभट सीट पर नेकां के अब्दुल वाहिद ने 1947 मत हासिल कर चुनाव में जीत दर्ज की। उन्होंने अपने करीबी प्रत्याशी कांग्रेस के तालिब हुसैन को 52 वोट से हराया। तालिब को 1895 व निर्दलीय असगर शाह को 743 मत मिले। इस सीट पर 4718 मत पड़े थे।