फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने एलओसी पर फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद अन्य तीन जख्मी

Wed, 20 Sep 2017 07:44 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिला स्थित केरन सेक्टर में में पाक रेंजर्स ने एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए सीमा पर स्नाइपर फायर से हमला किया। इस दौरान एक जवान के पाक गोलाबारी में जवान शहीद घायल होने की सूचना है जबकि अन्य तीन जवान जख्मी हो गए। घायलों का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सेना की उत्तरी कमांड के प्रवक्ता ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। सेना ने शहीद जवान की शिनाख्त 26 वर्ष के राइफलमैन राजेश खत्री (5852895पी) के तौर पर की है। तीन घायल जवानों का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

केरन सेक्टर इलाके में छोटे और आटोमेटिक हथियारों से पाकिस्तानी सेना द्वारा रुक रुक कर फायरिंग की जा रही है। पाक फायरिंग का भारतीय सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस घटना के बाद सीमा पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गये हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें