फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने की गुणवत्ता को लेकर केंद्र सरकार के निर्देश, अब जवानों के साथ खाना खाएंगे अफसर

Sun, 26 Mar 2017 05:49 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जवानों को दी जाने वाली भोजन की क्वालिटी के संबंध में बीएसएफ जवान का वीडियो वायरल होने के बाद से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिकारियों को दौरे के क्रम में खाने की व्यवस्था की चेकिंग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अफसरों को जवानों के साथ भोजन करने के भी निर्देश जारी हुए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में ऐसी दो शिकायतों की जांच चल रही है। सुरक्षा बलों में शिकायत निवारण तंत्र को अधिक सक्रिय बनाया गया है। अधिकारियों को दौरे के दौरान जवानों के रहन-सहन की दशा, कपड़ों, खाने के अलावा उन्हें दिए गए उपकरणों से संबंधित मामलों की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जवानों से बेबाक फीडबैक लेने को कहा गया है। निरीक्षण रजिस्टर में अब खाने के बारे में टिप्पणी अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही आंतरिक शिकायत निराकरण प्रणाली की लगातार समीक्षा की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें