केंद्रीय टीम ने एसएमजीएस जम्मू, गांधीनगर अस्पताल, भौर कैंप पीएचसी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएचसी मिश्रीवाला में निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
केंद्र की तीन सदस्यीय टीम ने अपने तीन दिवसीय दौरे में जम्मू और कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों और अन्य चिकित्सा केंद्रों में निर्माणाधीण स्वास्थ्य परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इनमें जिला अस्पताल, सामुदायिक चिकित्सा केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सहित अन्य केंद्रों में बाल, मातृत्व और सामान्य आईसीयू के लिए प्रीफैब्रिकेटेड और अन्य दूसरे ढांचों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
टीम ने गुरुवार अंतिम दिन एसएमजीएस जम्मू, गांधीनगर अस्पताल, भौर कैंप पीएचसी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएचसी मिश्रीवाला में निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। केंद्रीय टीम में नरेश पंचाल अतिरिक्त डीडीजी, डॉ. रंगनाथ एआर सीएमओ (एनएफएसजी) और डॉ. आशीष भट्ट, राष्ट्रीय सलाहकार एनपीसीडीसीएस प्रकोष्ठ स्वास्थ्य मंत्रालय नई दिल्ली ने एसएमजीएस अस्पताल में बाल विभाग में स्टेट ऑफ एक्सीलेंस, 30 बिस्तर वाले गायनी आईसीयू, गांधीनगर अस्पताल जम्मू में 10 बिस्तर वाले बाल आईसीयू, 8 बिस्तर वाले सामान्य आईसीयू, भौर कैंप पीएचसी में 6 बिस्तर वाले सामान्य आईसीयू, सीएचसी मिश्री माला में 6 बिस्तर वाले सामान्य आईसीयू का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन माह में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में बाल, मातृत्व और सामान्य आईसीयू परियोजनाओं को पूरा करके आईसीयू की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे जिला स्तर से शहरी अस्पतालों पर मरीजों के रेफर सिस्टम पर अंकुश लगेगा। इससे जिला स्तर पर ही खासतौर पर गंभीर मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।