केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की और उनको केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
परिवहन मंत्री ने हाईवे की मरम्मत और संभरण के लिए 200 करोड़ की राशि मुहैया करवाने का भी ऐलान किया गया।केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सोमवार को बाढ़ प्रभावित कश्मीर घाटी पहुंचे।
उन्होंने कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों के साथ ही जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग का भी हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बार्डर रोड आर्गनाइजेशन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सड़कों की जल्द बहाली के निर्देश दिए।