फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने नौशेरा में फिर दागे गोले, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

Sat, 08 Apr 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पाकिस्तान ने शनिवार को भी लगातार दूसरे दिन एलओसी पर नोशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोले बरसाए। भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाके को निशाना बनाया गया। हालांकि कहीं से भी नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा से सटे गांव सेर, मकड़ी, कड़ाली, नभ, सरया क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की गई। इसका भारतीय सेना ने जवाब दिया। नियंत्रण रेखा पर सीजफायर के उल्लंघन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीजफायर तोड़ने के पीछे आतंकवादियों की घुसपैठ की रणनीति हो सकती है। इसे देखते हुए भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर चौकसी और बढ़ा दी है। पाकिस्तानी सेना व उस पार की हलचल पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में पांच बार तोड़ा सीजफायर

सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
पाकिस्तान ने एक सप्ताह में पांचवीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने गत रविवार की सुबह नौशेरा में सीजफायर का उल्लंघन किया था। सोमवार की सुबह राजोरी और पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की थी।

मंगलवार को लगातार तीसरे दिन एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजोरी और पुंछ जिलों में पाकिस्तानी सेना ने गोले दागे। दो दिन की शांति के बाद शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे से रात दस बजे तक पाकिस्तानी सेना की ओर से नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की गई थी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें