डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : File Photo
आतंकवाद और स्वार्थी राजनेताओं की वजह से जम्मू कश्मीर को भारी क्षति पहुंची है। स्वार्थी राज नेताओं ने सत्ता में रहते हुए अपने फायदे के लिए अनुच्छेद 370 को हथियार की तरह प्रयोग किया। अगर यहां आतंकवाद और स्वार्थी नेता न होते तो श्रीनगर हैदराबाद जैसा होता और जम्मू जालंधर।
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को भाजपा पार्टी मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर यह शब्द कहें।
सिंह ने कहा पीडीपी के साथ भाजपा का विचारधारा का गठबंधन नहीं है। सरकार चलाने के लिए एजेंडा आफ अलायंस पर आधारित गठबंधन है। भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को खुलकर अपनी विचारधारा को लोगों के बीच ले जाना चाहिए। भाजपा कभी भी विचारधारा से समझौैता नहीं कर सकती। पीडीपी भी अपनी बात रखती है। भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी रखनी चाहिए।