फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू शहर के हर महत्वपूर्ण स्थान पर होगी तीसरी आंख की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंदिरों के शहर में हर महत्वपूर्ण स्थान पर तीसरी आखं (सीसीटीवी) की नजर होगी। इसे लेकर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। पुलिस के साथ मिलकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ये कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि हर क्षेत्र की कड़ी निगरानी की जा सके। इस प्रोजेक्ट के तहत पुराने बंद पड़े सीसीटीवी की जगह नए कैमरे लगेंगे। साथ ही उन नई जगहों को भी कवर किया जाएगा, जहां कैमरों की जरूरत है। कुल मिलाकर शहर के हर एक महत्वपूर्ण स्थान को सीसीटीवी कैमरे की जद्द में लाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू पुलिस की ओर से 36 जगहों पर कैमरे लगाए गए थे, जो बीते छह साल से बंद पड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर इन कैमरों को लगाने की योजना बनाई, लेकिन इतनी देर में जम्मू स्मार्ट सिटी के अधीन आ गया। लिहाजा अब शहर में सीसीटीवी स्मार्ट सिटी के तहत लगेंगे और इसका एक कंट्रोल रूम होगा। यहां पर ट्रैफिक पुलिस, पुलिस, नगर निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कैमरे लगाने के लिए शहर में विशेषज्ञों की तीन टीमें पहुंची हुई हैं। यह टीमें शहर में आकलन कर रही हैं कि कहां-कहां पर कैमरों की जरूरत है, जिससे कि शहर में हर दृष्टिकोण से नजर रखी जा सके।
------
पुलिस ने 60 से अधिक स्थानों की जानकारी मुहैया कराई
पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से भी नगर निगम को शहर में महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी दी गई है। इन स्थानों में पुराने 36 स्थल भी शामिल हैं। पुलिस की ओर से 60 से अधिक अति महत्वपूर्ण लोकेशन बताई गई हैं। वहीं, नगर निगम की ओर से भी विशेषज्ञों की टीमें अपने स्तर पर सर्वेक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन

--------
नगर निगम की तरफ से शहर में एक बड़ा सीसीटीवी प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसके तहत महत्वपूर्ण स्थलों पर कैमरे लगेंगे। हमने शहर की काफी लोकेशन के बारे जानकारी दे दी है। इसमें कुछ पुरानी लोकेशन भी शामिल हैं और नई जगहों को भी शामिल किया गया है। जल्द ही इसके ऊपर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हफीज उल्लाह, एसपी, पुलिस कंट्रोल रूम, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें