केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने श्रीनगर स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय पर छापा मारा। जम्मू-कश्मीर में लगातार तीसरे दिन भी सीबीआई की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार श्रीनगर में कॉरपोरेट कार्यालय में लगातार तीसरे दिन जारी छापेमारी में एक पुलिस अधीक्षक, चार उपाधीक्षक और सात निरीक्षकों सहित सीबीआई के कर्मी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 2012-2019 के वन टाइम सेटलमेंट मामलों की जांच की जा रही है और सभी खाते कश्मीर के बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में और जानकारी का पता लगाया जा रहा है। सुबह पहुंची सीबीआई टीम ने स्कूल कार्यालय के रिकॉर्ड को खंगाला। संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की और उनसे रिकॉर्ड लिया। हालांकि अभी तक जेके बैंक और सीबीआई ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नगरोटा सैनिक स्कूल कार्यालय में सीबीआई का छापा, कई रिकॉर्ड जब्त
गौरतलब है कि नगरोटा सैनिक स्कूल में सीबीआई टीम ने छापा मारा। निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया में धांधली की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई। सीबीआई ने धांधली को लेकर टेंडर प्रक्रिया से संबंधित रिकॉर्ड खंगाला और उसे जब्त कर लिया। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि जब्त रिकॉर्ड में टेंडर प्रक्रिया की धांधली से जुड़ी जानकारी मिली।
सुबह पहुंची सीबीआई टीम ने स्कूल कार्यालय के रिकॉर्ड को खंगाला। संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की और उनसे रिकॉर्ड लिया। जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 और 2020 के दौरान स्कूल के लिए कई तरह का सामान खरीदा गया। इसमें निर्माण समेत अन्य सामग्री भी थी, लेकिन खरीद की टेंडर प्रक्रिया में धांधली करके जरूरत से ज्यादा दाम पर सामान खरीदा गया।