सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों को उधमपुर में एक निर्माण ठेकेदार से कथित तौर पर 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता हिलाल अहमद शेख, तकनीकी अधिकारी पीके कौल और कनिष्ठ अभियंता संजय कौल, सर्कल उधमपुर को हिरासत में ले लिया है। उनके आवास और कार्यालय परिसर में तलाशी ली गई।
सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी फर्म को 2017-18 के दौरान रियासी में एक चिकित्सा उप-केंद्र के निर्माण के लिए निविदा दी गई थी और उसने परियोजना के एक हिस्से को निष्पादित किया था। हालांकि, शेख ने परियोजना की तकनीकी मंजूरी से संबंधित फाइल को संसाधित करने के लिए तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।