लश्कर कमांडर अबु दुजाना को मार गिराने के एक दिन बाद ही कश्मीर के शोपियां में एक बार फिर सेना के द्वारा गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस का ये संयुक्त तलाशी अभियान जिले के सुगन गांव में चलाया जा रहा है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में 2 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ की ओर से गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
इस क्रम में सुगन गांव के आसपास के इलाकों में सुरक्षा घेरा बनाते हुए पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है। गौरतलब है कि मंगलवार को सेना के ऐसे ही एक ऑपरेशन के दौरान पुलवामा जिले में लश्कर के कमांडर अबु दुजाना और उसके एक अन्य साथी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।